Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

दौसा पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई,थाना लवाण व एफएसटी ने 6 लाख कीमत के चांदी के 14 बिस्किट किए जप्त कोलवा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 50 घंटे में किया गिरफ्तार


दौसा 04 नवम्बर।जिला पुलिस द्वारा दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया है।थाना लवाण व एफएसटी ने चैकिंग के दौरान 6 लाख कीमत के चांदी के 14 बिस्किट जप्त किये है वहीं कोलवा पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म के आरोपी को 50 घंटे में गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा बरामद किया है।एसपी वंदिता राणा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह व सीओ मानाराम गर्ग के सुपरविजन एवं लवाण एसएचओ दिनेश कुमार व एफएसटी प्रभारी नंदा राम मीणा के नेतृत्व में शनिवार को प्रहलादपुरा मोड़ तुंगा रोड पर नाकाबंदी में कन्हैया लाल बंसल निवासी खानजादा पाड़ा थाना बाड़ी कोतवाली धौलपुर के पास से 5 लाख रुपये कीमत की 7.930 किलो चांदी के 14 बिस्किट जप्त किए गए।विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी 50 घंटे में गिरफ्तार।एसपी राणा ने बताया कि 1 नवंबर को परिवादी ने थाना कोलवा में रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी।रास्ते में ई रिक्शा चालक जबरदस्ती बाणगंगा के कूंचों में ले गया और मारपीट के बाद दुष्कर्म कर उसकी पत्नी को बेहोशी की हालत में पटक गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह व सीओ ईश्वर सिंह के सुपरविजन में एसएचओ कोलवा किताब चौधरी मय टीम द्वारा आ सूचना एकत्रित कर शुक्रवार को भोजवाड़ा गांव से आरोपी भागचंद उर्फ पायलेट मीणा पुत्र सुवालाल(41)निवासी नवोदया की ढाणी गुढलिया थाना कोलवा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त की ई रिक्शा जप्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद