Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

पहले समझाइश,अब सख्ती,राजस्थान पुलिस की बड़ी ट्रैफिक स्ट्राइक जारी

1 min read


जयपुर(राजस्थान)।महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर चल रहे विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के पांचवें दिन 7,249 वाहन चालक आए पुलिस के रडार पर सबसे ज्यादा कार्रवाई 2945 वाहनों पर लगी काली फिल्म(ब्लैक फिल्म)के मामलों में हुई।नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह प्रदर्शित करने वाले 2,080 वाहनों पर कार्रवाई की गई।वाहनों पर अनाधिकृत शब्द,चिन्ह एवं लेखन के 804 मामले सामने आए। 674 वाहन अवैध मॉडिफिकेशन(बॉडी/साइलेंसर परिवर्तन)के दोषी पाए गए। 376 वाहन प्रेशर हॉर्न एवं एयर हॉर्न का उपयोग करते मिले,जिन पर कार्रवाई की गई। 370 वाहनों में अवैध लाल-नीली बत्ती,फ्लैशर,स्ट्रोब लाइट एवं हूटर पाए गए।कोटा शहर में सबसे बड़ी कार्रवाई,अकेले 1,079 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन किया गया।जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने 622 तथा अजमेर पुलिस ने 356 वाहनों पर कार्रवाई कर अभियान को गति दी।एडीजी ट्रैफिक डॉ.बी.एल.मीणा ने कहा-सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पूरे जून माह में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद