Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

​सांसद अरुण भारती ने लोकसभा में उठाई जमुई की आवाज,अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की मांग

1 min read

Oplus_16908288


​नई दिल्ली/जमुई ब्यूरो।जमुई के लोजपा(आर)सांसद अरुण भारती ने संसद के ‘शून्यकाल’ के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।उन्होंने केंद्र सरकार से जमुई में एक ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम’ और अत्याधुनिक ‘मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ के निर्माण की पुरजोर मांग की है।
•​बजट 2026-27 की सराहना, लेकिन ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर जोर•
​सांसद भारती ने केंद्रीय बजट 2026-27 में खेलों के लिए किए गए ऐतिहासिक प्रावधानों का स्वागत किया।उन्होंने ‘खेलो इंडिया मिशन’ के लिए आवंटित ₹924.35 करोड़ और खेल सामग्री निर्माण के लिए ₹500 करोड़ की विशेष पहल हेतु प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताया।हालांकि,उन्होंने सदन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि इन योजनाओं का असली लाभ तभी है जब यह दिल्ली के बड़े स्टेडियमों से निकलकर गांवों और देहातों तक पहुंचे।

•​”खेतों और धूल भरे मैदानों में दम तोड़ती प्रतिभा”•

​जमुई की जमीनी हकीकत बयां करते हुए सांसद ने भावुक अपील की।उन्होंने कहा कि जमुई और उसके आस-पास के ग्रामीण इलाकों के युवाओं और गरीब परिवारों के बच्चों में अपार प्रतिभा है।लेकिन उचित स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर और अच्छे मैदानों के अभाव में उनकी यह प्रतिभा खेतों और धूल-भरे मैदानों में ही दम तोड़ देती है।”
•​स्टेडियम बनेगा आर्थिक विकास का पहिया•
​अरुण भारती ने तर्क दिया कि जमुई में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण केवल खेल के लिए ही नहीं,बल्कि पूरे इलाके के लिए “Driver of jobs,skilling and economic growth” साबित होगा।इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।​छोटे व्यापारियों(चाय-नाश्ता,खेल सामग्री की दुकानें)को लाभ मिलेगा।​युवाओं को नशे और भटकाव से बचाकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में मोड़ा जा सकेगा।

•​’खेलेगा इंडिया,तभी तो खिलेगा इंडिया’•

​सांसद ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के विजन के तहत जमुई के युवाओं को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात मिलेगी,जिससे बिहार के खेल परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद