Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

फागुन की मस्ती: रंगों और गुलाल से सराबोर हुआ पूरा परिवार,घर-आंगन में बिखरी खुशियां

1 min read

Oplus_16908288


अलीगंज(जमुई)।होली का त्योहार प्रेम,भाईचारे और उल्लास का प्रतीक है। आज अलीगंज प्रखंड के कैथा पंचायत क्षेत्र के धनार गांव में सेवानिवृत प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह के गृह आवास पर होली के पावन पर्व पर एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला,जहां पूरा परिवार रंगों और अबीर से सराबोर नजर आया।
•बड़ों का आशीर्वाद और बच्चों की मस्ती•

सुबह से ही घर में उत्साह का माहौल था।घर के बड़ों ने सबसे पहले भगवान को गुलाल अर्पित किया,जिसके बाद बच्चों ने अपने माता-पिता और बुजुर्गों के चरणों में अबीर लगाकर उनका आशीर्वाद लिया।देखते ही देखते घर का आंगन गुलाबी,पीले और लाल रंगों से भर गया।

•परंपरा और स्वाद का संगम•

रंगों की इस मस्ती के बीच पारंपरिक पकवानों की खुशबू ने त्योहार का आनंद दोगुना कर दिया।परिवार के सभी सदस्यों ने साथ मिलकर गुझिया,ठंडाई और मालपुआ का स्वाद लिया।

[ “होली सिर्फ रंगों का खेल नहीं,बल्कि रिश्तों को फिर से जीवंत करने का माध्यम है।आज पूरा परिवार एक साथ है,यही सबसे बड़ी खुशी है।” —श्रीमती माला सिंह,धनार(जमुई)]

सुरक्षित होली,स्वस्थ होली
इस बार परिवार ने हर्बल गुलाल और प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दी।हंसी-ठिठोली और गीतों के बीच रंगों से सराबोर चेहरों पर जो मुस्कान थी,उसने यह साबित कर दिया कि रिश्तों के रंग दुनिया में सबसे गहरे होते हैं।इस मौके पर नीतीश कुमार,स्मिता सिंह,अदिति कुमारी,रिंकी सिंह,दीपा,पीयूष राज,आर्यन,छोटका निक्की,नीतू सिंह,कुमारी लवली,टुल्लू,लल्ला,दिव्यांशी,इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद