नवादा: तेजस्वी की पत्नी पर टिप्पणी को लेकर नवादा में RJD कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
1 min read
नवादा ब्यूरो।RJD के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्य मंत्री और RJD विधायक विभा देवी के पति राजवल्लभ यादव के खिलाफ नवादा में जोरदार प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने सद्भावना चौक पर राजवल्लभ यादव का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।यह विरोध प्रदर्शन तेजस्वी यादव की पत्नी के बारे में राजवल्लभ यादव की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर किया गया था।RJD जिला अध्यक्ष रेणु सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने राजवल्लभ यादव पर तेजस्वी यादव की पत्नी को ‘जर्सी गाय’ कहकर अपमानित करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व से पहले इस तरह की टिप्पणी बहुत ही निंदनीय है।प्रदर्शनकारी RJD नेताओं ने आरोप लगाया कि राजवल्लभ यादव BJP NDA के इशारे पर काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पहले सोनिया गांधी और अब तेजस्वी यादव की पत्नी को अपमानित किया गया है।कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि महिलाओं का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति का इसी तरह विरोध किया जाएगा।इस दौरान,कार्यकर्ताओं ने राजवल्लभ यादव के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और उनके पोस्टरों को भी फाड़ दिया।RJD नेताओं ने जोर देकर कहा कि ‘नारी की कोई जात नहीं होती’ और उनका सम्मान सबसे ऊपर है।