रोहतक पुलिस ने मनाया संविधान दिवस
1 min read
रोहतक/हरियाणा।रोहतक पुलिस द्वारा आज कार्यालय पुलिस अधीक्षक में स्थित सभागार मे संविधान दिवस मनाया गया।इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रवि खुंडिया द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई और संविधान के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया।उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता व प्रभुता को बनाएं रखने के लिए संविधान की पालना करना सबका दायित्व हैं।आइए हम सब मिलकर शपथ लें कि कभी भी कानून की अवहेलना न करके उसकी पालना करें।उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में खास बात यही है कि इसमें अधिकार और कर्तव्य के बारे में विस्तार से वर्णन किया हैं। नागरिक के जीवन में इन्ही दोनों का तालमेल देश को आगे ले जाएगा।आइए हम सभी अपने संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाएं और अपने देश में शांति,उन्नति और समृद्धि को सुनिश्चित करें।संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिको मे संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरुकता बढाना है। उन्होने कहा कि 26 नवम्बर को पहले राष्ट्रीय कानून दिवस बनाया जाता था। सन् 2015 से संविधान दिवस बनाना शुरु किया गया।भारत का संविधान बनाने मे 2 साल 11 माह और 18 दिन का समय लगा था।दिनांक 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ है।