UP:औरैया एसपी ने अपराध गोष्ठी में विधि व्यवस्था की समीक्षा की
1 min read
औरैया(उत्तर प्रदेश)।18 मई को पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कैम्प कार्यालय जनपद औरैया में गोष्ठी की गयी।जिसमें समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर अपराध समीक्षा की गई।जिसमें टॉप-10,माफियाओं की सम्पत्ति का जब्तीकरण,विगत 03 वर्षों में लम्बित अभियोग,अपराधियों के विरुद्ध गैगस्टर एक्ट की कार्यवाही,वांछित/वारण्टी अभियुक्त,पास्को एक्ट की 02 माह से अधिक लम्बित विवेचनाएं,लूट/वाहन चोरी व अन्य चोरी का विवरण की समीक्षा की गई तथा साथ ही अपराध एवं कानून-व्यवस्था सम्बन्धी गोष्ठी आयोजित कर,जनता से विन्रम व्यवहार,जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण व अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया,क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष,सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।




