लातेहार के बूढ़ा पहाड़ से हथियार बरामद,माओवादियों ने छुपाए थे गोला-बारूद
1 min read
ब्यूरो,रांची:लातेहार जिला पुलिस को माओवादियों के खिलाफ एक और सफलता मिली है।जिला में लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन से माओवादियों के हथियार बरामद हो रहे हैं।इस बार लातेहार के बूढ़ा पहाड़ से हथियार बरामद हुए हैं।इस माओवादियों ने जंगलों में छिपाकर रखा था।लातेहार एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ये पूरी कार्रवाई की गयी है।लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर पुलिस ने बूढ़ा पहाड़ के जोकपानी इलाके से माओवादियों के द्वारा छुपाए गए भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं।बरामद हथियारों में कई अत्याधुनिक हथियार भी शामिल है।फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है।कोबरा बटालियन और स्थानीय पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया। इस छापामारी अभियान के दौरान बूढ़ा पहाड़ से 10 से अधिक हथियार,भारी मात्रा में जिंदा कारतूस,अत्याधुनिक बम के अलावा कई अन्य नक्सली सामान भी बरामद हुए हैं।सर्च अभियान जारी हैं।