बिहार : प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी
1 min read
ब्यूरो पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज 1,अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की। विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी,तिलक लगाया एवं मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यशस्वी,सुखद,स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी।शिष्टमंडल में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य सेवा केन्द्र,पटना की संचालिका बीके संगीता बहन,बीके अनीता बहन, बीके कोमल बहन,बीके वेद प्रकाश भाई एवं बीके सत्येन्द्र भाई शामिल थे।