झारखंड : बड़कागांव गोलीकांड मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव,पूर्व विधायक निर्मला देवी समेत 11 को मिली बड़ी राहत
1 min read
ब्यूरो,रांची:बड़कागांव गोलीकांड मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव,पूर्व विधायक निर्मला देवी समेत 11को बड़ी राहत मिली है।अपर न्यायुक्त विशाल श्रीवास्तव की कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में इन सभी को बरी कर दिया हैं।बताते चलें कि दोनों पर प्रशासन पर पथराव करने का आरोप था।उक्त मामले में एक भी गवाह ने कोर्ट के समक्ष गवाही नहीं दी।गौरतलब हैं कि वर्ष 2016 में एनटीपीसी के खिलाफ कफन सत्याग्रह किया गया था।पूर्व विधायक निर्मला देवी के नेतृत्व में कफन सत्याग्रह की अगुवाई की गई थी।उल्लेखनीय हैं कि सत्याग्रह के दौरान पुलिस प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई।जिसमें चार प्रदर्शनकारियों की मौत भी हुई।पुलिस प्रशासन समेत कई प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हुए थे।