यूपी : एमपी के 7 कांवरियों को डंपर ने रौंदा,6 की मौत, ड्राइवर फरार
1 min read
नेशनल डेस्क:मध्यप्रदेश के 7 कांवरियों को उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक डंपर ने रौंद दिया।जिसमें 6 कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है। घायल को इलाज के लिए आगरा रेफर किया है। कांवरियों की मौत पर आगरा के एडीजी राजीव कृष्ण ने मीडिया को बताया है कि हमे डंपर के चालक के बारे में जानकारी मिली है।वह जल्द ही पकड़ा जाएगा।कांवरियों के साथ दुर्घटना का यह मामला हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र के हाथरस-आगरा-अलीगढ़ मार्ग के बढार चौराहा का है, जहां पर एक अनियंत्रित तेज गति के डंपर लोडर ट्रक ने कांवरियों के एक जत्थे को रौंद दिया।दुर्घटना में 6 कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई है।यह हादसा रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है।इस हादसे में जबर सिंह(28),रनवीर सिंह(30),मनोज पाल सिंह (30),रमेश पाल (30),नरेश पाल (45)और विकास की मौत की सूचना है।