झारखंड : गोड्डा जिले में मिला कोरोना पॉजिटिव का दूसरा केस,सिविल सर्जन गोड्डा ने की पुष्टि
1 min read
रांची डेस्क।शुक्रवार को सिविल सर्जन गोड्डा डॉ अनंत कुमार झा के द्वारा दो कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की गई।गोड्डा के सिविल सर्जन डॉ अनंत कुमार झा के द्वारा मरीज के आवास को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए आवश्यक तैयारी शुरू की जा रही है।मरीज के ट्रेवल हिस्ट्री के अनुसार उनके संपर्क में आए प्रत्येक व्यक्ति की कोविड जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा किया जाएगा एवं जांच के पश्चात उन्हें आवश्यकता के अनुरूप क्वॉरेंटाइन मे रखा जाएगा।