लोकआस्था के महापर्व छठ की प्रदेशवासियों को अशेष मंगलकामनाएं:मंगल पाण्डेय
1 min read

पटना ब्यूरो।सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा शनिवार को‘नहाय-खाय’के साथ शुरू होने पर प्रदेशवासियों को शुभकामना देते हुए स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि लोक आस्था के इस चार दिवसीय महापर्व में करोड़ों लोग निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सुख,समृद्धि और सद्भाव की कामना करते हैं।इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति,सुख,शांति और समृद्धि की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि छठ महापर्व हमारी पुरातन संस्कृति का विराट उत्सव होने के साथ-साथ सादगी,स्वच्छता और संयम का भी प्रतीक है।समरसता के साथ मनाए जाने वाले इस पर्व की पवित्रता और नियम-निष्ठा अतुलनीय है।

