जद(यू)केे जिला प्रभारियों,जिला अध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारियों की संगठनात्मक समीक्षा बैठक
1 min read
•प्रदेश के हरेक बूथ पर तैनात होगी सशक्त और समर्पित साथियों की टीम:उमेश सिंह कुशवाहा•
•नीतीश कुमार का काम संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है:ललन कुमार सर्राफ•
ब्यूरो,पटना।मंगलवार को जनता दल(यू)के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में पार्टी के जिला प्रभारियों,जिला अध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारियों की संगठनात्मक समीक्षा बैठक आहूत की गई।इस दौरान जिलावार बूथ समितियों की समीक्षा की गई,जिसके लिए वरिष्ठ नेताओं की एक टीम गठित की गई थी।बैठक उपरांत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के हर बूथ पर सशक्त और समर्पित साथियों की टीम तैनात होगी। उन्होंने कहा कि सशक्त बूथ कमिटी के गठन में पार्टी के प्रति समर्पित युवाओं,महिलाओं एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य एवं पूर्व प्रत्याशी को भी समिति में शामिल किया जाना अनिवार्य है।उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय स्तर पर सामाजिक समीकरणों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए।श्री कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 19 वर्षों में समाज के सभी तबकों के लिए निरंतर कार्य किया है।जिसका नतीजा है कि आज हर वर्ग में हमारे नेता की लोकप्रियता और स्वीकार्यता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।उन्होंने कहा कि 2025 में 225 और फिर से नीतीश के संकल्प को साकार करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है।हमें इस लक्ष्य की प्राप्ति में कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़नी है।विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता एवं पार्टी कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्य संगठन में नई ऊर्जा और सशक्त दिशा प्रदान करता है।उनके नेतृत्व में पार्टी ने विकास,सुशासन और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।संगठन के हर कार्यकर्ता को उनसे प्रेरणा मिलती है,जो पार्टी की मजबूती का आधार है।उक्त अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्यसचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी,पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा,पूर्व सांसद सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी,राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद,प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी स्थापना चंदन कुमार सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष बैदनाथ प्रसाद सिंह विकल,प्रकोष्ठों के प्रभारी प्रो.नवीन आर्य चंद्रवंशी,पूर्व विधान पार्षद सतीश कुमार,पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह,वासूदेव कुशवाहा,अनिल कुमार,परमहंस कुमार,सुनील कुमार,मधु देवी,सुश्री विनिता स्टेफी पासवान,मुकेश जैन,अरविन्द निराला सिंदूरिया,नगीन चौरसिया एवं सुजीत पाठक मौजूद रहे।