Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

उन्नति के शिखर पर होगा बिहार:डॉ.दिलीप जायसवाल

1 min read
Spread the love

पटना ब्यूरो।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिलीप जायसवाल ने आज मधेपुरा में लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि एनडीए की सरकार केंद्र की हो या प्रदेश की,बिहार को समृद्धि के नए मार्ग पर ले जाने का प्रयास कर रही है।इसके लिए ही केंद्रीय बजट में बिहार के किसानों,छात्रों,महिलाओं और आम लोगों सहित आधारभूत संरचनाओं के लिए कई सौगात दी गई है।एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने आज मधेपुरा के बी एन मंडल स्टेडियम में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते हुए प्रदेश में 225 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया।सम्मेलन में एनडीए के दलों ने अपने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश भी दिया।इस एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिलीप जायसवाल के अलावा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा,लोजपा(आर)के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी,हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह,रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से भाग लिया और सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।सम्मेलन में आए एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही हमारे लिए प्रकाश स्तंभ है।आप सभी कार्यकर्ताओं के प्रकाशपुंज की रोशनी से एनडीए की चमक बरकरार है।उन्होंने कहा कि आज आप सभी के निष्ठा से एनडीए को सफलता मिल रही है।उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि हमारी राजनीति जहां जनसेवा की रही है,वहीं विपक्ष की राजनीति निज स्वार्थपूर्ति के अलावा कुछ नहीं है।उन्होंने बिना किसी के नाम लिए हुए राजद को लेकर कहा कि एक पार्टी के अध्यक्ष तो अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बनाने के लिए व्यग्र हैं।उन्हें मालूम नहीं कि जनता जिसे पसंद करती है,उसी को मुख्यमंत्री भी चुनती है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे प्रत्येक परिवार से संवाद स्थापित करें।इस संवाद से उनकी समस्याओं को जानने का अवसर मिलेगा और उसका समाधान भी होगा।इससे जनता का स्नेह भी मिलता रहेगा।उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार में जिस तरह से डबल इंजन की सरकार काम कर रही है, उससे वह दिन दूर नहीं जब बिहार उन्नति के शिखर पर होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं,वहीं उनकी प्राथमिकता में बिहार पहले नंबर पर है।इधर,जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए के घटक दलों के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं का जुटान इस स्टेडियम में हुआ है।सभी घटक दलों का एक ही लक्ष्य,एक ही उद्देश्य और एक ही संकल्प है।एनडीए के नेता ही नहीं,कार्यकर्ता भी जमीनी स्तर पर एकजुट हैं।यह भीड़ उसी एकजुटता का परिचायक है।अब हमें ही नहीं,किसी को भी फिर से एनडीए की सरकार बनने में संकोच नहीं होना चाहिए।लोजपा(रामविलास)के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि आने वाला चुनाव बेहद खास है और आज से ही हमें उसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।उन्होंने कहा कि जिस तरह युवा कार्यकर्ता यहां जुटे हैं और उत्साहित हैं,उससे यह साफ है कि विपक्ष को इस बार खाता खोलना भी मुश्किल हो जाएगा।कार्यकर्ता सम्मेलन में हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उमड़ा यह जनसैलाब आने वाले विधानसभा की वह आहट है जिसमें हमारी एकजुटता एक है और संकल्प साफ है।हम 225 सीट जीतकर नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाएंगे।उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में एनडीए सरकार की विकास नीतियों को जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है।रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है।ये विकास कार्य ही हमारी सफलता का परिचायक है।उन्होंने दावा किया कि बिहार के लोग विकास करने वालों को फिर से चुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद