Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

नीतीश कुमार ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व कौशल से बिहार की अस्मिता को पुनर्जीवित किया है:उमेश सिंह कुशवाहा

1 min read
Spread the love

ब्यूरो,पटना।बिहार जद(यू)के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को बयान जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आधुनिक बिहार का शिल्पकार बताते हुए कहा कि हमारे नेता ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व कौशल से बिहार की अस्मिता और खोए हुए गौरव को पुनर्जीवित करने का काम किया है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के निर्णायक नेतृत्व,स्पष्ट नियत और सच्ची निष्ठा का नतीजा है कि हमारा बिहार जंगलराज और बदहाली के अंधेरे को पीछे छोड़कर आज विकास की ऊंची उड़ान भर रहा है।बतौर मुख्यमंत्री हमारे नेता ने उजड़े,बिखरे और बीमारू बिहार को विकास के धागे में पिरोने का काम किया है।सामाजिक न्याय और सुशासन के मूल सिद्धांत को हमारे नेता ने सरजमीं पर उतारा।यही वजह है कि हमारे नेता की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है और आम जनता का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाल विवाह,दहेज प्रथा को प्रतिबंधित कर एवं सूबे में शराबबंदी कानून को लागू कर आधी आबादी को सामाजिक सुरक्षा देने का काम किया।साथ ही ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में एकल पदों पर महिलाओं को 50 प्रतिशत एवं राज्य सरकार की नौकरियों में 35 प्रतिशत का आरक्षण देकर हमारे नेता ने आधी आबादी को राजनीतिक,सामाजिक,शैक्षणिक और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया है।श्री कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार में गंगाजी का पानी गया में पहुंचाने की बात हो,प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की पुनर्स्थापना या फिर राजगीर में महिला एशियन चैंपियंस ट्राॅफी का अफल आयोजन।विगत 19 वर्षो के दौरान कई ऐसे सैकड़ों युगान्तकारी निर्णय लिए गए हैं जो इतिहास के पन्नों में सदैव के लिए दर्ज हो चूकें है।हमारे नेता नीतीश कुमार का कुशल नेतृत्व 14 करोड़ बिहारवासियों के लिए वरदान साबित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद