सरदार पटेल की जीवनी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणास्रोत:उमेश सिंह कुशवाहा,प्रदेश अध्यक्ष


पटना ब्यूरो(बिहार)।गुरुवार को बिहार जनता दल(यू)प्रदेश कार्यालय,पटना में देश के प्रथम गृहमंत्री ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा,राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा,विधानपार्षद सह पार्टी के कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ,विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह एवं पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक में सरदार पटेल का अविस्मरणीय योगदान राष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का विराट व्यक्तित्व और उच्च विचार आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए हमेशा प्रेरित करेगा। उनके पदचिन्हों पर चलकर हम एक सशक्त भारत और सशक्त समाज के निर्माण का सपना साकार कर सकते हैं।