बिहार : बरबीघा नगर परिषद के सस्पेंड अफसर के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में एसवीयू ने दाखिल की चार्जशीट
1 min read
पटना ब्यूरो।एसवीयू ने भ्रष्टाचार के मामले में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विजय कुमार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।बताते चलें कि विजय कुमार शेखपुरा जिले के नगर परिषद,बरबीघा के कार्यपालक पदाधिकारी थे। एसवीयू के अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान ने यह जानकारी दी है।उल्लेखनीय हैं कि विजय कुमार को 18 जनवरी, 2022 को विशेष निगरानी इकाई की टीम ने 48 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।वे इन दिनों न्यायिक हिरासत में हैं। उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,धारा 7,1988 (संशोधित 2018)के अंतर्गत आरोप पत्र दाखिल किया गया है।विजय कुमार के खिलाफ 17 जनवरी,2022 को एआइआर दर्ज किया गया था।इस मामले में त्वरित अनुसंधान करते हुए समय सीमा के भीतर आरोप पत्र दाखिल किया गया था।