डीजीपी की अध्यक्षता में राजगीर में प्रस्तावित हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी(महिला)-2024 के आयोजन को लेकर बैठक हुई
1 min read
पटना(बिहार)।मंगलवार को बिहार पुलिस मुख्यालय में आलोक राज,पुलिस महानिदेशक,बिहार की अध्यक्षता में राजगीर में प्रस्तावित हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी(महिला)-2024 के सफल आयोजन के संदर्भ में बैठक की गयी।जिसमें विभिन्न ऐजेंडा बिन्दुओं पर चर्चा और उक्त कार्य में पदाधिकारियों की भूमिका एवं उत्तरदायित्वों के निर्वहन् के संदर्भ में समीक्षा की गयी।बताते चलें कि पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में प्रमुख रूप से जितेन्द्र सिंह गंगवार,अपर पुलिस महानिदेशक(मुख्यालय),सुधांशु कुमार,अपर पुलिस महानिदेशक(यातायात),एम.आर.नायक,अपर पुलिस महानिदेशक (बि.वि.स.पु.)के साथ ही रविन्द्र शंकरण,अपर पुलिस महानिदेशक,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण,पटना(अतिरिक्त प्रभार महानिदेशक बिहार राज्य खेल अकादमी,राजगीर)सम्मिलित हुए।उल्लेखनीय है कि हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी(महिला)-2024 का आयोजन इस बार बिहार के राजगीर में किया जा रहा है।जिसमें भारत सहित 06 टीमें भाग ले रही हैं।ये टीमें हैं:- चीन,थाईलैंड,मलेशिया,दक्षिण कोरिया एवं जापान इस खेल का आयोजन 11नबंवर से 20 नबंवर तक किया जाएगा।भारतीय टीम 04 नवम्बर को ही बिहार आ जायेंगी तथा राजगीर में खेल अभ्यास करेंगी।अन्य टीमें 8 नवम्बर को बिहार पहुंचेगी।आगामी 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री,नीतीश कुमार ट्रॉफी टूर को हरी झंडी दिखायेंगे।विभिन्न राज्यों में भ्रमण के अलावा दिनांक-20.10.2024 से दिनांक-09.11.2024 तक बिहार के विभिन्न जिलों में ट्रॉफी टूर का आयोजन किया जायेगा।हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी(महिला)-2024 के सफल आयोजन एवं समापन हेतु हाई पावर कमिटी का गठन किया गया है।जिसमें मुख्य सचिव,बिहार,पुलिस महानिदेशक,बिहार एवं विकास आयुक्त,बिहार सम्मिलित हैं।