सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल,पटना में महानिरीक्षक के पद पर नैयर हसनैन खान ने कार्यभार संभाला
1 min read

पटना/बिहार।सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल,पटना में महानिरीक्षक के पद पर नैयर हसनैन खान(आईपीएस)ने सोमवार को पर अपना कार्यभार संभाला लिया है।नैयर हसनैन खान,भारतीय पुलिस सेवा में 1996 बैच के अधिकारी हैं।
इन्होंने पंकज कुमार दाराद,भा.पु.से.के स्थान पर सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल,पटना के महानिरीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया है।इस अवसर पर नैयर हसनैन खान को सशस्त्र सीमा बल,सीमांत पटना द्वारा कर्पूरी ठाकुर सदन के कार्यालय परिसर पटना में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।मौके पर कुमार चन्द्र विक्रम,उप-महानिरीक्षक,सीमांत पटना द्वारा पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया।इसके उपरांत उन्हें सीमांत मुख्यालय पटना के कार्यक्षेत्र के बारे में जानकारी दी गयी।

