बारिश नहीं होने से किसान परेशानःमोतिहारी में पटवन कर डाल रहे धान का बिचड़ा,बोरिंग के सहारे कर रहे खेती


मोतिहारी ब्यूरो।मौसम की बेरुखी से आम लोगों के साथ किसान भी परेशान है।समय से बारिश ना होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।उन्हें इस बात की अब चिंता सताने लगी है कि अब बारिश नहीं हुई तो धान का बिचड़ा कैसे गिराएंगे ताकि समय पर धान की खेती उनकी पूरी होगी। अब किसान खेत में पटवन कर धान का बिचड़ा गिरा रहे है।किसान मीर जाफर हुसैन ने बताया कि हम लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे कि बारिश हो जाए,तो धान का विचरा गिराएंगे।लेकिन बारिश नहीं हुआ।दस जून तक बिचरा गिरने का अंतिम समय था।जिसके बाद अब हम लोगों ने पंप सेट से पटवन कर बिचड़ा गिरा रहे है।ताकि बाद में बारिश होने पर हम लोग धान की रोपनी कर पाएंगे।किसान बताते है कि बहुत जगह अभी तक खेत में बिजली नहीं पहुंच सका है।जिसकी वजह से पटवन करना काफी महंगा पर रहा है।लेकिन यहां तो किसानों की मजबूरी है खेती करना। चाहे जो हो,लेकिन इस तरह से मौसम रहा तो किसान के लिए बुरे दिन आने वाले है।