डोगरा समाज ट्रस्ट-दिल्ली ने स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया
1 min read
नई दिल्ली ब्यूरो।लोधी रोड स्थित सत्य साईं सभागार में डोगरा समाज ट्रस्ट दिल्ली का दूसरा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।उक्त ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी जितेन्द्र सिंह जामवाल तथा महेश चन्दर शर्मा के अनुसार दिल्ली एनसीआर से जम्मू-कश्मीर एवं हिमाचल राज्य के डोगरा समुदाय के सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।इस रंगारंग कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने बतौर मुख्यातिथि डॉ कर्ण सिंह ने शिरकत की।इस मौके पर मोनिका एवं मीशा के मिराई माया ब्रेंड ने सभी उपस्थितजनों को अपने पारम्परिक स्वादिष्ट डोगरी फ़ूड सर्व किया।जितेन्द्र सिंह जामवाल ने डोगरी लोक गीतो से सभागार में जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।जितेन्द्र जी अन्तरराष्ट्रीय स्तर के गजल गायक हैं और पुरे विश्व में प्रस्तुति दे चुके हैं।इसी अवसर पर युबा दम्पति गगन महोत्रा एवं सारिका महोत्रा ने डॉ करण सिंह पर एक वेबसाइट भी लाँच की।प्रसिद्ध हिमाचली गायक कलाकार ऋचा शर्मा ने हिमाचली लोक गीतों और नृत्य की प्रस्तुति देते हुए उपस्थित दर्शकों को पैरों पर थिरकने पर मजबूर कर दिया।वही बिरजू महाराज की शिष्या गुरु कनिका घोश सिन्ह ने अपने ग्रुप के साथ,डा कर्ण सिंह जी के गाए शिव भजन पर शानदार नृत्य पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।डोगरा गर्ल्स बैंड-कृति सिंह,कशिका बस्सी, चेरिश बन्होत्रा द्वारा कुंजुआ गीत की अद्भुत प्रस्तुति दी। गायक धीरज शर्मा ने शानदार डोगरी गीत प्रस्तुत किया। मनमोहन पहाड़ी की सुपुत्री दूरदर्शन कलाकार रेनू पहाड़ी ने माँ को समर्पित गीत पर कर्नवीर जम्वाल के साथ शानदार प्रस्तुति पेश करते हुए खूब तालियाँ बटोरी।जम्मू की मशहूर नृत्यांगना मन्जू वज़ीर ने अपने ग्रूप के साथ अद्भुत डोगरी नृत्य प्रस्तुत किया।अन्त में ट्रस्टी जितेन्द्र सिंह जम्वाल ने दो डोगरी गीत गाकर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में गणमान्य अतिथियों तथा कलाकारों को डॉ कर्ण सिंह ने अपने कर-कमलों से सम्मानित किया तथा डोगरा समाज ट्रस्ट दिल्ली की पूरी टीम की भूरि भूरि प्रसंशा भी की।समस्त कार्यक्रम का मंच संचालन नेहा मल्होत्रा ने शानदार अंदाज से किया।