ओडिशा का दो ठग रांची से गिरफ्तार,करोड़ों की ठगी करने का आरोप

रांची(झारखंड)।ओडिशा में ठगी का धंधा करने वाले दो युवक रांची में पकड़े गए हैं।ओडिशा की अपराध शाखा की टीम ने रांची पुलिस की मदद से दोनों ठग को गिरफ्तार किया है।●जानिए इन दोनों ठगों ने क्या कुछ किया था?●ओडिशा में एक कंपनी बनाकर लोगों से निवेश के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को पकड़ा गया है।इन लोगों को ओडिशा की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने रांची के पुनदाग इलाके से पकड़ा है।ये ठग विमल श्याम विहार अपार्टमेंट में फ्लैट में अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था।जानकारी के अनुसार उड़ीसा इकोनामिक ऑफेंस विंग की एक टीम सर्विलेंस के आधार पर रांची पहुंची।यहां पर स्थानीय पुलिस की मदद से पुनदाग क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में छापामारी कर इन दोनों ठग को धर दबोचा।एक बड़ी टीम इस काम में लगी थी।इन दोनों का नाम पीयूष कुमार और अमर है।दोनों बिहार के भागलपुर के रहने वाले बताए गए हैं।इन पर लोगों से 2 करोड़ रुपए ठगने का आरोप है।