राजस्थान में चुनाव की तारीख बदली, 23 की जगह अब 25 नवंबर को चुनाव

जयपुर।राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख में चुनाव आयोग की तरफ से परिवर्तन किया गया है. मतदान अब 23 नवंबर की जगह 25 नवंबर को होंगे. चुनाव आयोग की तरफ से 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए हाल ही में तारीख की घोषणा की गई थी.जिसमें राजस्थान में एक ही चरण में 23 नवंबर को मतदान होने की घोषणा की गई थी. हालांकि शादियों और त्योहारों को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से अब मतदान की तारीख में परिवर्तन किया गया है.

