पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 6 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई


भोपाल,31 सितंबर।पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह सितंबर में सेवानिवृत्त 6 कर्मचारियों को विशेष पुलिस महानिदेशक जी.पी.सिंह ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी।विशेष पुलिस महानिदेशक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी को प्लांट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके विभिन्न स्वत्व(क्लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।नवीन पुलिस मुख्यालय भवन,कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार,उप पुलिस महानिरीक्षक संतोष सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।पुलिस मुख्यालय से सेवानिवृत्त मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक कल्याण शाखा केवलराम गोले, कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक अ.अ.वि.(फोटो) शाखा सतीश चुके,कार्यवाहक सूबेदार(एम)लेखा शाखा डी.एन.जोशी,कार्यवाहक उप निरीक्षक(एम)विशेष शाखा कृष्ण कुमार पाण्डेय, कार्यवाहक स.उ.नि.विशेष शाखा शिवकुमार राय तथा कार्यवाहक स.उ.नि.अ.अ.वि. शाखा पुलिस मुख्यालय रामसिया शर्मा को पुलिस मुख्यालय परिवार ने गुरूवार को भावभीनी विदाई दी।सहायक पुलिस महानिरीक्षक डॉ.अंशुमान अग्रवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।