
ब्यूरो,रांचीःझारखंड में पांच साल के बाद 380 माध्यमिक विद्यालयों को हाईस्कूल में अपग्रेड किया गया है।शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने उक्त स्कूलों को अपग्रेड करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।अपग्रेड हाइस्कूलों में 2023-24शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू होगी।राज्य में वर्ष 2009-10 में मिडिल स्कूलों को हाइस्कूल में अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी।वर्ष 2016-17 के बाद से यह प्रक्रिया बंद थी।पांच वर्ष बाद स्कूलों को फिर से अपग्रेड किया गया है।जिन मिडिल स्कूलों को हाइस्कूल में अपग्रेड किया गया है,उनमें उत्कृष्ट विद्यालय के लिए चयनित स्कूल,प्रखंडस्तर के स्कूल और आदर्श विद्यालय के तहत चयनित सौ या उससे अधिक नामांकनवाले स्कूल शामिल हैं।इसके अलावा विभाग द्वारा गठित कमेटी द्वारा अनुशंसित 109 और शिक्षा मंत्री के निर्देश के आलोक में अपग्रेड किये गये 24 स्कूल भी शामिल हैं।अपग्रेड किये जाने वाले मिडिल स्कूलों में अब नौवीं और 10वीं की पढ़ाई होगी।इन स्कूलों में नौवीं और 10वीं की भी पढ़ाई होगी। विद्यालयों में शिक्षकों के पद सृजन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जायेगी।जानकारी के अनुसार 2009-10 में तीन सौ, 2010-11 में 285, 2011-12 में 294,2012-13 में 121, 2016-17 में 189 स्कूलों को अपग्रेड किया गया था।