बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 30 अक्तूबर से बदल जायेंगे विमानों के आवाजाही का समय
1 min read
ब्यूरो,रांचीःझारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सर्दियों के मौसम में उड़ान भरने वाले घरेलू विमानों की सूची नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए)ने जारी कर दी है।बिरसा मुंडा विमानपत्तन के एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि एयरपोर्ट का शीतकालीन शेड्यूल 2022 30 अक्तूबर से प्रभावी होगी।नयी सारिणी 25 मार्च 2023 तक मान्य होगा।यह शिड्यूल घरेलू विमान सेवाओं के लिए जारी किया गया है।●इन शहरों के लिए रांची से उड़ान भरते हैं विमान:-राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से नियमित रूप से 30 फ्लाइट का परिचालन होता है।यहां से बेंगलुरु,दिल्ली, बंबई,लखनऊ,पटना,कोलकाता,भुवनेश्वर, हैदराबाद,चेन्नई,अहमदाबाद और पुणे के लिए उड़ान भरती है।इस लिस्ट में झारखंड के देवघर स्थित एयरपोर्ट को भी शामिल कर लिया गया है।देवघर एयरपोर्ट का कोड डीजीएच दिया गया है।