भारतीय रेलवे ने आरा-रांची एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाया
1 min read
ब्यूरो,रांचीःभारतीय रेलवे ने भोजपुर जिला जाने वाले लोगों अब सुविधाएं दी है।गुरुवार से आरा-रांची एक्सप्रेस अब तीन दिन चलेगी।गुरुवार को यह ट्रेन 03639 आरा-रांची उद्घाटन स्पेशल के रूप में आरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार से रवाना की गयी।आरा से खुलने के बाद यह गाड़ी सासाराम,अनुग्रह नारायण रोड,गया,कोडरमा,नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, बोकारो स्टील सिटी,मुरी स्टेशनों पर रुकते हुए रात 08.10 बजे रांची पहुंचेगी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह आरा में इसके फेरों में वृद्धि का शुभारंभ करेंगे।ट्रेन के फेरों में वृद्धि के बाद अब गाड़ी संख्या 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस 15 अक्तूबर से सप्ताह में एक दिन के बदले तीन दिन चलेगी।यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार,सोमवार एवं गुरुवार को रांची से आरा के लिए प्रस्थान करेगी।इसी तरह गाड़ी संख्या 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस 16 अक्तूबर से प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को आरा से रांची के प्रस्थान करेगी।ट्रेन का कोच संयोजन एवं ठहराव पहले की तरह ही रहेगा इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।बारंबारता में वृद्धि के बाद इस गाड़ी के समय में आंशिक बदलाव भी किया गया है।15 अक्तूबर से गाड़ी संख्या 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस 07.55 बजे के बदले अब 07.25 बजे आरा पहुंचेगी जबकि गाड़ी संख्या 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस 16 अक्तूबर से 10 बजे के बदले अब 09.30 बजे आरा से रांची के लिए प्रस्थान करेगी। अन्य स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान समय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।