केंद्र सरकार ने हमारे पीछे बैताल छोड़ दिया है सीएम ने की मीडिया से बातचीत
1 min read
रांची ब्यूरो:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि जिस तरीके से गैर भाजपा शासित सरकारों की स्थिति है।वही झारखंड की भी स्थिति है।झारखंड को कुछ दिन पहले जब भाजपा-जदयू की सरकार थी,तब सब कुछ स्मूथ था।जब मुख्यमंत्री नीतिश कुमार बाहर निकले, तो कई योजनाओं और फंडिंग व्यवस्था में तेजी से उतार आना शुरू हो गयी है। हमलोगों ने पहले से ही अपनी मांगे रखी है।1.36 लाख करोड़ रुपये केंद्र पर बकाया है।यहां पर केंद्रीय मंत्री आये और दो-तीन सौ करोड़ रुपये देकर हमारी देनदारी को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की सैद्धांतिक सहमति बनी।केंद्रीय मंत्री चले गये। 1.36 लाख करोड़ रुपये की जगह तीन सौ से चार सौ करोड़ रुपये ही मिला।मंत्री जी यहां से लौटे और सब कुछ बंद हो गया।नोटबंदी करके किसानों, मीडिल क्लास,गरीबों, मजदूरों को भीख मांगने के लिए खड़ा कर दिया।वैसी ही स्थिति है,केंद्र सरकार से हर चीज के लिए भीख मांगनी पड़ती है।ये हमारे पीछे वैताल छोड़ दिये हैं।जीएसटी की क्षतिपूर्ति भी बंद हो गयी है। खनिज संपदाओं से अलग लोगों को कई अवसर दे रहे हैं।सीएम ने आपके द्वार आपकी सरकार के बाबत कई घोषणाएं कीं।तीन दिनों में एक लाख से अधिक लोगों ने योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड में सब कुछ सामान्य है,जिलों में पंचायतों में चहल-पहल है।शिविरों से यह पता चल रहा है।झारखंड में केंद्र के निर्देशों पर जो राजनीतिक माहौल बनाया है,वह आर्टिफिशियल वबंडर है।राज्यपाल से चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री हाथ जोड़ कर सजा मांग रहा है,लेकिन कोई कुछ नहीं बोल रहा,यह देश का पहला राज्य है।हमारे विरोधी बेचैन आत्मा की तरह भटक रहे हैं।आपने किसी मुजरिम को सजा मांगते सुना है,जो संशय उत्पन्न हुआ है,वो किसकी जवाबदेही है,आप जानते हैं।मुझे चिंता इस बात की है कि अगर मैं गुनहगार हूं,तो इतने दिनों तक सजा क्यों नहीं सुनाया जा रहा है।भाजपा भटकती आत्मा की तरह काम कर रही है।नेता विहीन विपक्ष से क्या उम्मीद की जा सकती है।हम जनकल्याण की योजना शुरू करते हैं,तो भाजपा वाले अपनी ऑफिस में बैठ षड़यंत्र करते हैं।इनके पास सरकार को घेरने का कोई मुद्दा नहीं है।इस बार इनके पास बस संवैधानिक संस्थाओं का हाथ है।इनकी रोटी पकेगी नहीं, सिर्फ जलेगी।राजनीतिक अखाड़े में कई तरह की चर्चा होती रहती है।यहां झामुमो,राजद और कांग्रेस मजबूती से काम कर रहे हैं।हमारी सरकार सबको साथ लेकर चल रही है।सबकी उम्मीद हमसे बढ़ गयी है।हम आगे बढ़ रहे हैं,विपक्ष हमारा पैर खींच रहा है,हम इससे डरनेवाले नहीं हैं।