मुलायम सिंह के निधन को सीएम ने बताया राष्ट्र के लिए क्षति,बिहार में भी एक दिन का राजकीय शोक घोषित
1 min read
ब्यूरो,पटना।समाजवादी पार्टी के संरक्षक,देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से बिहार के लोग मर्माहत हैं।बिहार सरकार ने उनके निधन पर एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन को राष्ट्र के लिए क्षति बताया है।मुख्यमंत्री ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव का निधन राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है।वह देश के बड़े समाजवादी नेता थे। साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री बने।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका आम लोगों से गहरा लगाव था।मुलायम सिंह यादव कुशल प्रशासक और लोकप्रिय जननेता थे।आम लोगों से उनका गहरा लगाव था।वे हमेशा गरीबों के अधिकारों के लिए अडिग रहा करते थे।