हाईकोर्ट के जज अपरेश कुमार सिंह बने त्रिपुरा हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार मिश्रा आएंगे झारखंड हाईकोर्ट
1 min read
रांची ब्यूरो:झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह का तबादला त्रिपुरा हाईकोर्ट के न्यायाधीश के पद पर कर दिया गया है।तबादले से संबंधित आदेश को सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने मंजूरी दे दी है।जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की जगह अब उत्तराखंड के न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा लेंगे।जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।इनके तबादले पर सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने मुहर लगा दी है।जस्टिस अपरेश कुमार सिंह लम्बे समय से झारखंड हाईकोर्ट में न्यायधीश रहे। 11 वर्ष पहले जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की नियुक्ति झारखंड हाईकोर्ट में जज के रूप में हुई थी। झारखंड हाईकोर्ट में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण केसों की सुनवाई की और महत्वपूर्ण आदेश पारित किये।झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने उनके ट्रांसफर के बाद उन्हें नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनांए दी हैं।