सम्राट गिरोह के जयनाथ साहू को दो मामलों में लिया गया न्यायिक हिरासत में
1 min read
रांची ब्यूरो।सम्राट गिरोह के सर्वे सर्वा रहे जयनाथ साहू को पुलिस ने दो मामलों पर न्यायिक हिरासत में लिया है। इन पर खूंटी,रांची,गुमला और सीमावर्ती इलाकों में आतंक का पर्याय माना जाता था।जयनाथ साहू को लापुंग के लालू लोहरा हत्याकांड और आर्म्स एक्ट से जुड़े दो अलग-अलग केस में रिमांड किया गया है।एक मामले में इन्हें 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में लिया गया है, जबकि दूसरे मामले में 10 दिनों के हिरासत में लिया गया है।जयनाथ साहू के अधिवक्ता प्रियांशु सिंह ने बताया की न्यायाधीश कमलेश बेहरा की कोर्ट से जयनाथ साहू को आर्म्स एक्ट के मामले में रिमांड किया गया है।वहीं लालू लोहार मर्डर केस में न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में पेशी हुई। जिसके बाद न्यायालय ने पुलिस को 6 अक्टूबर तक रिमांड की मंजूरी दी है। सम्राट गिरोह के सरगना जयनाथ साहू ने लापुंग थाने में वर्ष 2013 में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में 23 अगस्त को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था।सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था।जिसके बाद से अलग-अलग मामलों में पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उसे रांची सिविल कोर्ट में सशरीर प्रस्तुत किया गया।जानकारी के मुताबिक,जयनाथ साहू पर अलग-अलग थानों में 97 मुक़दमे दर्ज हैं।