कोर्ट ने 3 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ लिया कड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का वारंट जारी

पटना डेस्क।बिहार के शेखपुरा में तीन पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है।कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।आपको बता दें कि सिविल कोर्ट के जिला जज राजकुमार ने पुलिस टीम पर हमले के मामले में भी गवाही नहीं देने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ ये स्टेप लिया है।उन्होंने 2005 के एक आपराधिक मामले में गवाही नहीं देने पर बरबीघा प्रखंड अंतर्गत केवटी पुलिस ओपी के तीन पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ जारी किया है।इस मामले में बदमाशों ने पुलिस दल पर जानलेवा हमला किया था।जिला लोक अभियोजक उदय नारायण सिन्हा ने बताया कि जिला जज राजकुमार ने इस मामले के सूचक दारोगा महानंद झा तथा अनुसंधान दारोगा शिव मुनि सिंह के साथ पुलिस जमादार नवीन कुमार के खिलाफ गवाही नहीं देने को लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।वहीं न्यायालय ने इस संबंध में एसपी कार्तिकेय शर्मा को सभी गवाहों को दशहरा के अवकाश के बाद 18 अक्टूबर को हर हाल में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। बताया गया कि पुलिस द्वारा स्वयं पर हुए हमले के मामले में भी इस प्रकार की लापरवाही को न्यायालय ने गंभीरता से लिया है।बता दें कि पुलिस पदाधिकारियों को कोर्ट द्वारा उन्हें कोर्ट में उपस्थित होकर गवाही देने हेतु कई बार नोटिस जारी किया गया।लेकिन बार बार नोटिस जारी किए जाने के बाद भी ये तीनों पुलिस पदाधिकारी कोर्ट में उपस्थित होकर अपनी गवाही नहीं दी।

