झारखंड : इनामी नक्सली लीडर गिरफ्तार
1 min read
डेस्क,रांची:पलामू में माओवादियों का टॉप कमांडर विनय यादव उर्फ मुराद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बताते चलें कि विनय यादव पर झारखंड की सरकार ने 15 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है।मिली जानकारी के मुताबिक नक्सली लीडर विनय यादव को बिहार के औरंगाबाद के इलाके से गिरफ्तार किया गया है। झारखंड और बिहार की पुलिस विनय यादव से पूछताछ कर रही है।बताया जाता हैं कि विनय यादव झारखंड-बिहार सीमा पर माओवादियों के बड़े कमांडर में से एक है।विनय यादव पर झारखंड और बिहार में 50 से भी अधिक नक्सल घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।