झारखंड : गिरिडीह से रांची आ रही शिवा बस नदी में पलटी,7 मरे,45 घायल
1 min read

ब्यूरो,रांची:गिरिडीह से रांची आ रही शिवा बस के नदी में पलटने से तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं।सिवाने पुल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों के मौत होने की खबर आ रही है।शनिवार को शिवा बस हजारीबाग-बगोदर रोड के राष्ट्रीय उच्च पथ-100 में दारू के पास सेवाने नदी में पलट गयी।बस के नदी में पलटने से अफरा-तफरी की स्थिति मच गयी।स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुए तीन दर्जन से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कालेज भेजा गया।बताया जा रहा है कि बस की पत्ती टूटने के बाद बस अनियंत्रित हो गई।पुलिस और स्थानीय लोग मदद में जुटे हुए हैं। सभी यात्रियों को निकाल कर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग भेजा गया। इस बस में 52 दर्शनार्थी हैं।बस में फंसे घायलों को गैस कटर से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।अभी भी कई लोग वाहन में फंसे हुए हैं।डीसी नैंसी सहाय के निर्देश पर राहत कार्य शुरू कराया गया है।हजारीबाग मेडिकल कॉलेज से कई एंबुलेंस को घायलों को लाने के लिए घटनास्थल पर रवाना किया गया।