Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

बिहार : नीतीश कुमार ने गुंडा के हवाले कर दिया है बिहार, चल रहा है गुंडाराज:विजय सिन्हा

1 min read
Spread the love

ब्यूरो,पटना।बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार देर शाम बेगूसराय में हुए गोलीबारी को लेकर बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया है।बुधवार को घायलों से मिलने बेगूसराय आए विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बेगूसराय की घटना आतंकवाद का नया उभरा हुआ स्वरूप है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पूरे बिहार में गुंडागर्दी फैलायी जा रही है,नीतीश कुमार बिहार को उसी राज में लौटाना चाहते हैं,जहां डर से कोई बोलता नहीं था।राह चलते अपहरण हो जाती थी, हत्या कर देता था।अभी लखीसराय में सामूहिक बलात्कार और डकैती हुआ। मुंगेर में रेलकर्मी को घर से निकाल कर दिन-दहाड़े गोली मार दिया गया।पेट्रोलिंग दिन में भी करने का दावा किया जाता है,लेकिन बेगूसराय में अपराधी सरेआम गोली चलाते हुए कई थाना से गुजर गए,कहां थी नीतीश कुमार की पुलिस?भाजपा नेता विजय सिन्हा ने कहा कि दिखावा के लिए रोड पर मोटरसाइकिल चेकिंग होता है,पैसा वसूला जाता है, पटना बाईपास में पुलिस जिप्सी हमेशा लगी रहती है, लेकिन बालू और दारू का पैसा वसूलने के लिए।बिहार में लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल नहीं हो रहा है।डीजीपी फोन नहीं उठाता है।सेवानिवृत्त अधिकारियों को टॉप पर बैठा कर अच्छे पदाधिकारी को साइट करते हुए मनोनुकूल पदाधिकारी की पोस्टिंग की जाती है,थाना का डाक होता है तो कानून व्यवस्था कैसे सुधरेगा।विजय सिन्हा ने कहा कि जंगलराज को हटाने के लिए भाजपा ने ताकत लगाया।सत्ता के पद से हटाकर जेल भिजवाया। नीतीश कुमार को यह आभास नहीं है,क्योंकि इन्होंने कभी संघर्ष नहीं किया,जंगलराज का ताप नहीं सहा,शहादत-बलिदान में भागीदारी नहीं दी।हमने चाणक्य बनकर अराजकता के खिलाफ कुर्सी कुमार को चंद्रगुप्त के रूप में बैठाया। लेकिन आज वहां बैठकर जंगलराज को जनता का राज कह रहे हैं,यह जनता का राज नहीं गुंडाराज है।उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षा के लिए नीतीश कुमार ने बिहार को गुंडा के हवाले कर दिया है।बिहार संभल नहीं रहा है और देश संभालने चलने हैं,आज पूरा देश देख रहा है कि बिहार के अंदर कैसा दहशत का माहौल है।भ्रष्टाचार चरम पर है,नीतीश कुमार के मंत्री कहते हैं कि हम चोरों के सरदार हैं।मृतक के परिजन को एक करोड़ मुआवजा मिले,भ्रष्ट पदाधिकारी को हटाएं।कानून व्यवस्था पर नीतीश कुमार के द्वारा बैठक करते ही अपराध बढ़ जाता है।नीतीश कुमार समय रहते सुधर जाएं,सामाजिक समरसता मत बिगाड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद