Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

बिहार : पीएम नरेंद्र मोदी को झारखंड में घेरेंगे सीएम नीतीश कुमार

1 min read
Spread the love

रांची/पटना ब्यूरो:बिहार में भाजपा को झटका देने वाले सीएम नीतीश कुमार अब झारखंड में भी सक्रिय हो गए हैं। मकसद है,2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की घेराबंदी कर उसे कम से कम सीटों पर सिमट देना।यही वजह है कि नीतीश कुमार भाजपा के सहयोगी दल आजसू पार्टी को अपने पाले में लाने की लगातार कवायद में जुटे हैं।आजसू जिस जाति समुदाय के वोटों पर पकड़ रखता है,उसका स्वभाव भी जदयू से मेल खाता है।आजसू के नेता भी नीतीश कुमार के संपर्क में हैं। आजसू पार्टी अगर भाजपा से अगल होकर नीतीश कुमार के साथ चली जाती है तो यह भाजपा के लिए बड़ा झटका होगा।●रांची में रैली को संबोधित करेंगे ललन सिंह:-यही वजह है कि नीतीश कुमार ने झारखंड में अपनी पार्टी जदयू को सांगठनिक रूप से मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।नीतीश कुमार का झारखंड दौरा संभावित है। तारीख की अभी घोषणा नहीं हुई है।लेकिन इससे पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का यहां कार्यक्रम बन गया है।16 अक्टूबर को ललन सिंह रांची आ रहे हैं। वह यहां आयोजित होनेवाली पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे।जदयू से राज्यसभा सदस्य सह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने सोमवार को यह जानकारी साझा की हैं।हाल के वर्षों में जदयू की झारखंड में कोई बड़ी रैली आयोजित नहीं की गई थी।लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर यह रैली आयोजित हो रही है।●नीतीश कुमार भी आएंगे झारखंड दौरे पर:-झारखंड में पार्टी की फिर से पुरानी पहचान वापस दिलाने तथा संगठन की मजबूती को लेकर प्रदेश के नेता व कार्यकर्ता लगातार बिहार के सीएम नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के झारखंड में कार्यक्रम की मांग कर रहे थे।हाल ही में पार्ट के नेताओं ने बिहार जाकर भी यह मांग उठाई थी।इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम तय हुआ।आनेवाले दिनों में शीघ्र ही झारखंड में नीतीश कुमार का भी कार्यक्रम होगा।इधर,नीतीश कुमार के निर्देश पर झारखंड में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।जिसमें सभी जिलों में एक साथ सदस्यता अभियान चलाने की बात बताई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद