बिहार : जहानाबाद में सेक्स रैकेट का खुलासा,11लड़कियां और 10 लड़के गिरफ्तार
1 min read
पटना डेस्क:जहानाबाद जिले के प्राइवेट रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।यहां 11लड़कियां और 10 लड़के को गिरफ्तार किया गया है।मामला नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट स्टेशन के पास ओमकारा रेस्ट हाउस और शिव शक्ति रेस्ट हाउस का है। जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे और नगर थानाध्यक्ष निखिल कुमार के नेतृत्व में ये छापेमारी की गई। मामले से जुड़ी जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक जिले के दो रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था।इसकी सूचना मिलते ही जिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे और नगर थानाध्यक्ष निखिल कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जहां पुलिस ने 11लड़कियां और 10 लड़के को धर-दबोचा। सभी लड़के-लड़कियां अलग-अलग कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इन दोनों रेस्ट हाउसों में अवैध रूप से बाहर से लड़कियों को बुलाकर गलत काम करवाया जाता है।सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की है, जहां अलग-अलग कमरों में कई लड़कों के साथ कई लड़कियां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।वहीं कई कमरों से कंडोम और दवाइयां भी बरामद की गई है।