नई दिल्ली : पूर्व सहकारिता मंत्री और बीजेपी विधायक के निधन से बिहार में शोक,दिल्ली AIIMS में चल रहा था इलाज
1 min read
नई दिल्ली डेस्क।सूबे बिहार के गोपालगंज जिले के सदर विधायक व बिहार सरकार में पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का आज सुबह मंगलवार को निधन हो गया है।आपको बता दें कि उन्हें किडनी में इन्फेक्शन के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।जिसके बाद इलाज के दौरान ही उनकी आज मौत हो गई। बताते चलें कि सुभाष सिंह सदर प्रखंड के ख्वाजेपुर गांव के रहने वाले हैं।वह लगातार चार बार से गोपालगंज सदर विधानसभा का नेतृत्व करते आ रहे थे।सुभाष सिंह भाजपा कोटे से एनडीए सरकार में सहकारिता मंत्री बने थे।मंत्री बनने के कुछ माह बाद ही उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई थी।जिन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।बाद में वे स्वास्थ्य होकर घर वापस लौट आए थे।लेकिन फिर किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद उनकी किडनी में इंफेक्शन हो गया था।जिसके बाद से ही उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। इस संबंध में पूर्व मंत्री के नजदीकी पिंटू कुमार ने बताया कि स्वस्थ होने के बाद सब कुछ नॉर्मल था।लेकिन बाद में थोड़ी तबीयत खराब हुई।जिन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।लेकिन आज सुबह उनका निधन हो गया।निधन की सूचना मिलते गोपालगंज स्थित उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।वहीं पूर्व मंत्री के समर्थकों ने उनकी मौत पर गहरा शोक जताया है। परिजनों ने बताया कि आज देर शाम तक उनका शव दिल्ली से गोपालगंज लाया जा सकता है।गोपालगंज स्थित पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।सुभाष सिंह के प्रखर और मृदु स्वभाव के व्यक्ति थे।वे पूर्व में बिपिपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे।वे एनडीए सरकार में चार बार से गोपालगंज के सदर विधायक रहे हैं।वर्तमान में भी वे सहकारिता मंत्री थे। लेकिन नीतीश सरकार का राजद के साथ गठन करने के बाद ही वे मंत्री पद से हट गए थे।