Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

झारखंड में झंडा लगाते वक्त एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत,बोकारो में जवान ने जान गंवाई,दो गंभीर

1 min read
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

रांची डेस्क।रांची और बोकारो में तिरंगा झंडा लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रांची में घर के छत पर तिरंगा लगाने के दौरान एक भाई और दो बहन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोकारो में झंडा लगाने के दौरान 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार के चपेत में आने से एक जवान की मौत हो गयी।सीएम हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया है।झारखंड की राजधानी रांची में स्थित कांके के अरसंडे की घटना में बारिश के दौरान छत पर एक भाई और दो बहन घर की छत पर तिरंगा लगा रहे थे। लोहे की छड़ में तिरंगा को लगाने के लिए जैसे ही भाई-बहन छत पर पहुंचे तो घर के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आकर तीनों छटपटाने लगे। देखते ही देखते तीनों के प्राण निकल गए।वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।यह दर्दनाक हादसा रविवार देर शाम को हुआ।मृतकों की पहचान विनीत झा,आरती और पूजा के रूप में हुई है।विनीत और पूजा सगे भाई-बहन थे जबकि आरती चचेरी बहन थी।मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में पूजा का चयन स्टेट बैंक में क्लर्क के पद पर हुआ था।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख जताया है। बोकारो में भी तिरंगा लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया।यहां बोकारो पुलिस बल के तीन जवान करंट की चपेट में आ गये।एक जवान की मौत बोकारो में हो गयी है जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।घटना पुलिस लाईन की है जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जवान झंडा लगा रहे थे तभी 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार के चपेट में आने से एक जवान की मौके पर ही मौत  हो गयी।                     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद