झारखंड : मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा सेवा मुक्त सहायक पुलिस कर्मियों को मिल सकता है विस्तार
1 min read
ब्यूरो,रांची:सेवा मुक्त हुए सहायक पुलिस कर्मियों को राज्य सरकार सेवा विस्तार दे सकती है।पेयजल और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने संकेत दिए है। उन्होंने कहा है कि हमारे मुख्यमंत्री संवेदनशील सहायक पुलिस कर्मियों को लेकर गंभीर हैं।राज्य सरकार ने पिछले वर्ष भी आंदोलनरत रहे सहायक पुलिस कर्मियों को एक साल का कार्य विस्तार दिया था।अभी भी सभी प्रमंडलों से सेवा विस्तार दिये जाने को लेकर आरक्षी उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों की तरफ से सरकार के पास मार्गदर्शन मांगी गयी है।जल्द ही इस मसले पर सहायक पुलिस कर्मियों के हिस्से में निर्णय लिया जायेगा।