बिहार : नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता चुने गए


ब्यूरो,पटना:नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुनाव गया है।महागठबंधन के नेताओं के साथ हुई बैठक में इसका फैसला हुआ। आरजेडी सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है।सूत्रों के मुताबिक,नीतीश कुमार ने आरजेडी नेता राबड़ी देवी से कहा कि 2017 में जो हुआ उसे भूल जाइए और एक नया अध्याय शुरू कीजिए।वहीं बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि 2020विधानसभा चुनाव में मैनडेंट बिहार में बीजेपी और जदयू को मिला था। प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को सीएम बनाया।बिहार की जनता को धोखा दिया गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के जनादेश के साथ नीतीश कुमार ने धोखा किया।जनता माफ नहीं करेगी।