झारखंड : हर घर तिरंगा अभियान के तहत झारखंड में 11 करोड़ रुपये होंगे खर्च
1 min read

डेस्क,रांची:पंचायती राज विभाग ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए 15वें वित्त आयोग की राशि से पंचायतों के लिए खर्च की सीमा तय कर दी है।ग्राम पंचायत को अधिकतम 25 सौ रुपये, पंचायत समिति सदस्य को पांच हजार और जिला परिषद सदस्य को 25 हजार रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी गयी है।अभियान में लगभग 11करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य को बैनर-पोस्टर एवं प्रचार वाहन का उपयोग करने को कहा गया है।राज्य में करीब साढ़े चार हजार ग्राम पंचायत, 265 पंचायत समिति व 24 जिला परिषद में इस पर काम होगा।वहीं पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी बी ने आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर सभी उप विकास आयुक्तों को अभियान के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में देश भक्ति की भावना भरने पर काम करें।13 से 15अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सभी घरों पर तिरंगा फहराया जाना है।इसके लिए विशेष ग्रामसभा भी आयोजित की जा रही है।