झारखंड : रांची हिंसा मामले में रिंकू खान और बेलाल अंसारी को मिली जमानत
1 min read
डेस्क,रांची:रांची हिंसा मामले में आरोपी रिंकू खान और बेलाल अंसारी को जमानत मिल गयी है।अपर न्यायायुक्त-1दिनेश राय की कोर्ट ने दोनों की जमानत अर्जी मंजूर कर दी हैं।इससे पहले एसीजेएम,अक्षत श्रीवास्तव की अदालत ने रिंकू खान और बेलाल अंसारी की जमानत याचिका रद्द कर दी थी।उल्लेखनीय हैं कि विगत 10जून को रांची में में हुई हिंसा की वारदात में ईंट और पत्थर चलाने के आरोप में इन दोनों को गिरफ्तार किया गया था।इन पर आरोप था कि पत्थर और ईंट चलाने से कई उपद्रवी और पुलिस कर्मी तथा जवान घायल हो गये थे।दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ रांची पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी।इन दोनों आरोपियों के खिलाफ डोरंडा थाना में कांड संख्या 149/22 के तहत मामला दर्ज किया गया था।