छत्तीसगढ़ : महिलाओं का विधिक सशक्तिकरण प्रशिक्षण सह मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ हुआ तैयार,आयोग की अध्यक्ष ने किया मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का निरीक्षण
1 min read

रायपुर।छत्तीसगढ़ की महिलाओं को विधिक संरक्षण और अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने 28 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास स्थान से प्रदेश के मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगें। आज आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने महतारी न्याय रथ का निरीक्षण किया है।महतारी न्याय रथ में एलईडी स्क्रीन से लघु फिल्में दिखाई जाएगी,रथ के साथ अधिवक्तागण और आयोग के अधिकारी कर्मचारी भी साथ रहेंगे जिससे पीड़ित महिलाओं को तत्काल उनके शिकायत की निराकरण भी किया जाएगा।आयोग की अध्यक्ष डॉ नायक ने बताया कि महिला आयोग की गतिविधियों,महिलाओं के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों का संरक्षण, शासन की विभिन्न योजनाएं, कार्यक्रम,प्रचार-प्रसार तथा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ तैयार किया गया है।जो प्रदेश के सभी जिलों के विकासखण्डों में आयोग की गतिविधियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा।