रांची यूनिवर्सिटी : हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रभात फेरी को रवाना करेंगे राज्यपाल
1 min read
रांची डेस्क:आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम 12अगस्त को रांची युनिवर्सिटी के एक हजार छात्र राजभवन से प्रभात फेरी निकालेंगे।इस प्रभात फेरी को कुलाधिपति सुबह सात बजे रवाना करेंगे जो आर्यभट सभागार,बेसिक साइंस कैंपस में आकर समाप्त होगा।12 अगस्त को ही सांय चार बजे रांची विश्वविद्यालय के आरयू- IETE-CPC सेंटर ऑफ एक्सेलेंस का भी उद्घाटन करेंगे।सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के उद्घाटन के लिये कुलपति ने कुलाधिपति से मिलकर आग्रह किया हैं।जिसे कुलाधिपति ने स्वीकार कर लिया है।