जमुई : बीस वर्षों से फरार चार लाल वारंटी गिरफ्तार,भेजा गया जेल
1 min read
ब्यूरो,जमुई।जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर चंद्रमंडीह पुलिस ने चार फरार लाल वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया।थानाध्यक्ष बीरभद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2005 से सुखदेव महतों एवं कामदेव यादव तथा 2013 से अर्जुन यादव और भोला यादव फरार चल रहा था।इन लोगों के खिलाफ फारेस्ट एक्ट के तहत वर्ष 2005 एवं 2013 में नामजद अभियुक्त बनाया गया था तब से उक्त चारो अभियुक्त फरार चल रहा था।गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात्रि बाघमारा गांव स्थित उनके घर से ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बुधवार को जमुई भेजा गया।इस अभियान में थानाध्यक्ष बीरभद्र सिंह,पुअनि ओमप्रकाश प्रसाद,पीएसआई रोहित कुमार एवं सशस्त्र बल साथ थे।