झारखंड : एक दिन के रांची प्रवास पर सोमवार चार जुलाई को सुबह 11 बजे विशेष विमान से आयेंगी द्रौपदी मुर्मू
1 min read
ब्यूरो,रांची:राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने एक दिवसीय प्रवास को लेकर सोमवार चार जुलाई को विशेष विमान से रांची आयेंगी।सुबह 11 बजे उनका रांची पहुंचने का कार्यक्रम है। एयरपोर्ट पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की तरफ से उनका स्वागत किया जायेगा।इसके बाद वह होटल बीएनआर चाणक्या में भाजपा समेत राजग गंठबंधन दल के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगी।बैठक में सांसदों और विधायकों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील भी की जायेगी।एयरपोर्ट से द्रौपदी मुर्मू जी का काफिला होटल बीएनआर चाणक्य पहुँचेगा। उनके द्वारा एनडीए द्वारा आयोजित सांसद और विधायकों की बैठक को संबोधित भी किया जायेगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी,पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी,आजसू प्रमुख सुदेश महतो,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू सहित सांसद एवं विधायक शामिल होंगे।शाम चार बज कर 30 मिनट पर विशेष विमान से वे नई दिल्ली लौट जायेंगी।