रांची सिटी एसपी सहित कई आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला
1 min read
रांची ब्यूरो:रांची के सिटी एसपी सौरभ और खूंटी एसपी आशुतोष शेखर समेत 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।सिटी एसपी सौरभ को सिमडेगा का एसपी बनाया गया है।वहीं,अंशुमान कुमार रांची का नया सिटी एसपी बनाया गया है। खूंटी एसपी आशुतोष शेखर को चाईबासा का एसपी बनाया गया है।जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट को देवघर का एसपी बनाया गया है।जबकि,धनबाद के सिटी एसपी आर.राम कुमार को लोहरदगा एसपी के पद पर पदास्थापित किया गया है।गृह विभाग की ओर से मंगलवार देर शाम अधिसूचना जारी कर दी गई।जिन अधिकारियों का नाम जारी लिस्ट में नहीं है उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान करने कहा गया है।