झारखंड : कुख्यात अमन साहू को पलामू जेल किया गया शिफ्ट


ब्यूरो,रांचीःझारखंड पुलिस ने कुख्यात अपराधी अमन साहू को पलामू जेल में सुरक्षा के दृष्टिकोण से शिफ्ट किया है। सुबह अमन साहू को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिमडेगा जेल से पलामू जेल ले जाया गया।सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अमन साहू को पलामू जेल शिफ्ट करने की पुष्टि की।इससे पहले बीते 23 जुलाई को अमन साहू को गिरीडीह जेल से सिमडेगा जेल शिफ्ट किया गया था। 20 जुलाई को गिरिडीह जेल के जेलर प्रमोद कुमार पर अपराधियों द्वारा की गयी फायरिंग में अमन साहू का हाथ सामने आया था। हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना से 29 सितंबर 2019को फरार हुए गैंगस्टर अमन साहू को रांची पुलिस ने इसी साल 20 जुलाई को गिरफ्तार किया था।अपराधी अमन रांची, चतरा,हजारीबाग,लातेहार और रामगढ़ में सुजीत सिन्हा के नाम पर लगातार अपराध करता रहा।वह लोगों को धमकी भरे फोन कॉल किया करता था।वह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।